newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

साक्षी महाराज का दावा, कहा- बिहार के बाद अब यूपी और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे…

Uttar Pradesh: उन्नाव के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। दरअसल साक्षी महाराज ने दावा किया है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी।

नई दिल्ली। उन्नाव के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। दरअसल साक्षी महाराज ने दावा किया है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी ओवैसी हमारी मदद करेंगे। बता दें कि बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपनी किस्मत आजमा रही है। असदुद्दीन ओवैसी पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने ये आरोप लगाते रहते हैं कि वह भाजपा की एक सहयोगी पार्टी है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है।

Sakshi Maharaj

उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर साक्षी महाराज ने कहा  कि, यह ईश्वर की कृपा है,ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और उत्तर प्रदेश और बाद में पश्चिम बंगाल में भी हमारी मदद करेंगी।

मीडिया से बात करते हुए साक्षी महाराज ने मुसलमानों को लेकर भी बयान दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि हम मुसलमानों का भी विश्वास जीतने में लगे है। 65 साल से हिंदुस्तान के मुसलमानों को तुष्टीकर के आधार पर डराया गया। मुझे लगता है कि आज मुसलमानों को समझ में आ गया है वास्तव में हमारी हितैषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, तो बड़ी संख्या में मुसलमान धीरे-धीरे भाजपा स जुड़ रहे है।