Uttarakhand: देवभूमि से फिर आई दर्दनाक खबर, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 6 की मौत, CM धामी ने जताया दुख

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है।

सचिन कुमार Written by: October 4, 2022 9:39 pm

नई दिल्ली। उत्तराखंड के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले पर्वतारोहियों के जान गंवाने की खबर प्रकाश में आई और अब खबर है कि पौड़ी गढवाल के सिमड़ी गांव के पास रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग के पास 40 से 50 लोगों से भरी बस खाई में जा गिरी। फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही शासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को बचाने का सिलसिला जारी है। दरअसल, बारातियों से भरी यह बस लालढांग से गाढ़ा तल्ला जा रही थी। उधर, अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, घायलों को बचाने का सिलसिला जारी है। चिकित्सक भी उपचार में जुटे हैं।

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है।

मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि टीमें रवाना कर दी गई है। वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है।

भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

शासन की ओर से राहत एवं बचाव कर्मियों को विशेष निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, बचाव कर्मी भी लोगों फंसे लोगों को बचाने में पूरी कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से हताहतों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में शासन की ओर से इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद उपरांत क्या कुछ फैसले लिए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम