newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Board Result 2023: BJP के पूर्व विधायक पूप्‍पू भरतौल 12वीं में सेकेंड डिवीजन से हुए पास, लेकिन रिजल्ट देख खुश नहीं..

UP Board Result 2023: राजेश मिश्रा को तीन विषयों में कम अंक हासिल हुए है, जबकि दो सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त हुए है। वहीं नतीजों के आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, तीन विषय की कॉपी दोबारा चेक करवानी पड़ेगी। बाकि दो विषय से मैं संतुष्ट हूं। मेरे नंबर ठीक आए है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्‍पू भरतौल एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल इस बार वो अपने नतीजों को लेकर चर्चा में है। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की सेकेंड डिवीजन से पास कर ली है। 55 साल की उम्र में नेताजी ने 12वीं के एग्जाम पास की। जिसके बाद उनके पास होने लोगों ने मिठाइयां भी वितरित की। हालांकि रिजल्ट को देख पप्‍पू भरतौल खुश नहीं नजर आए। उन्होंने तीन सब्जेक्ट की कॉपी रीचेकिंग की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने वकील बनने की इच्छा जताई है। बता दें कि आज ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं और 10वीं के बोर्ड के नतीजे घोषित किए हैं। हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए है, वहीं 12वीं 75.52 फीसद छात्र उत्तीर्ण हुए है।

राजेश मिश्रा को तीन विषयों में कम अंक हासिल हुए है, जबकि दो सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त हुए है। वहीं नतीजों के आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, तीन विषय की कॉपी दोबारा चेक करवानी पड़ेगी। बाकि दो विषय से मैं संतुष्ट हूं। मेरे नंबर ठीक आए है। आगे मीडिया द्वारा पूछे जाने पर स्टडी का क्या प्लान बनाया। इस पर उन्होंने कहा मैं रात को 12 बजे के बाद 2 घंटे पड़ता था और सुबह जल्दी उठकर के ढाई घंटे पड़ते थे।

भाजपा के पूर्व विधायक ने आगे बताया कि पढ़ाई इसलिए करना चाहते थे क्योंंकि वो वकालत करना चाहते है। गरीब लोग जिनके पास इतने पैसे नहीं है। मुकदमा लड़ पाए। उनके फ्री मुकदमा लडूंगा। तभी उन लोगों को न्याय मिल पाएगा। बता दें कि साल 2017 भाजपा ने राजेश मिश्रा को बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट चुनावी मैदान में उतारा था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।