नई दिल्ली। बुधवार को बिहार विधानसभा स्पीकर (Bihar Assembly Speaker) के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत हुई है। बिहार में सत्तारूढ एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को हार मिली है। खास बात ये भी है कि 51 साल बाद हुए स्पीकर पद के चुनाव में भाजपा के विधायक विजय सिन्हा को जीत मिली है। चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 126 और महागठबंधन को 114 वोट मिले हैं।
Patna: Bharatiya Janata Party MLA Vijay Sinha elected as the Speaker of Bihar Assembly pic.twitter.com/SMbhWaRHeM
— ANI (@ANI) November 25, 2020
इससे पहले आरजेडी के विधायक स्पीकर पद के लिए होने वाले चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा में मौजूदगी पर आपत्ति जता रहे थे। इस दौरान प्रोटम स्पीकर जीतन राम मांझी ने आरजेडी विधायकों को सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने। प्रोटम स्पीकर ने RJD के विधायकों को स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार नेता सदन हैं वो सदन के अंदर ही रहेंगे।
आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव कहते हैं, “ये आपका दायित्व है महोदय की सदन की कार्रवाई नियमावली के अनुसार चले। जब तक दूसरे सदन के सदस्य बाहर नहीं जाएंगे, ये तो बेईमानी है।”
पटना: बिहार विधानसभा में राजद विधायकों ने स्पीकर चुनाव में ध्वनि मत का विरोध करते हुए हंगामा किया।
राजद MLA तेजस्वी यादव कहते हैं, “ये आपका दायित्व है महोदय की सदन की कार्रवाई नियमावली के अनुसार चले। जब तक दूसरे सदन के सदस्य बाहर नहीं जाएंगे, ये तो बेईमानी है।” pic.twitter.com/Bqr1Y4QWiJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2020