newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर पिस्तौल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार

शाहरुख के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद इलाके में भड़की हिंसा के दौरान 24 फरवरी को पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग का आरोप है। मालूम हो कि जाफराबाद में सीएए विरोधी पत्थरबाजों को दौड़ाने के दौरान कर्दमपुरी मेन रोड निवासी शाहरुख ने पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तान दी थी।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधियों तथा समर्थकों के बीच हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले तथा कई चक्र गोलियां चलाने वाले शाहरुख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख घटना के बाद से ही फरार था। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे दिल्ली लाने के बाद पुलिस आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

शाहरुख के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद इलाके में भड़की हिंसा के दौरान 24 फरवरी को पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग का आरोप है। मालूम हो कि जाफराबाद में सीएए विरोधी पत्थरबाजों को दौड़ाने के दौरान कर्दमपुरी मेन रोड निवासी शाहरुख ने पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तान दी थी।

सिपाही ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो शाहरुख ने दूसरे पक्ष पर कई गोलियां चला दी थी। सिपाही उससे भिड़ गया, लेकिन इसी बीच उसके साथी भी पीछे से पथराव करते हुए वहां पहुंच गए। जब तक पुलिस पकड़ती, वे शाहरुख को बचाकर ले गए।

बता दें कि दिल्ली पुलिस कई दिनों से शाहरुख की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी।

क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख बरेली में छिपा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही शाहरुख के मददगारों की भी तलाश शुरू हो गई है।