पीयूष गोयल को मिला खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Piyush Goyal assigned additional charge of Consumer Affairs ministry : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (RamVilas Paswan) के निधन के एक दिन बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

Avatar Written by: October 9, 2020 2:02 pm

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (RamVilas Paswan) के निधन के एक दिन बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इससे पहले रामविलास पासवान के पास यह मंत्रालय था लेकिन बीमारी का इलाज कराने के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया था, जिसके बाद मंत्रालय में मंत्री का पद खाली हो गया था। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कर्ताधर्ता रामविलास पासवान का गुरुवार रात निधन हो गया था। कुछ दिन पहले उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।

वहीं शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके तहत सरकारी दफ्तरों में तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।

ramvilas paswan

पटना में शनिवार को होगा राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली में उनके आवास 12 जनपथ पर शुक्रवार को रखा गया।