newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Diwas 2021: पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने ‘बिहार दिवस’ पर दी बधाई

Bihar Diwas 2021: प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।”

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को बिहार की जनता को ‘बिहार दिवस’ पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कामना की है कि प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे। बिहार में सोमवार को बिहार दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।”

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिहार दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “बिहार ने अपने ज्ञान और परिश्रम से भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बिहार दिवस के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं और प्रदेश की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं।”

बिहार दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

बिहार दिवस के इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई और शुभकामना दी है। राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार-दिवस के मौके पर सभी बिहारवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा, “बिहार शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से सुसमृद्ध बिहार राज्य निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सु²ढ़ करने में भी गौरवशाली बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

Fagu Chauhan

राज्यपाल ने समस्त राज्यवासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ दृढ़संकल्पित होकर राष्ट्रीय नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार दिवस के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Nitish kumar

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाये रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगें एवं बिहार के गौरव को बढ़ायेंगे।