newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू-कश्मीर : भाजपा नेता की हत्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, नड्डा ने कही ये बात

उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता शेख वसीम बारी की हत्या कर दी है। आतंकवादियों ने वसीम बारी और उनके पिता और भाई पर भी गोलीबारी की। तीनों की ही इस घटना में मौत हो गई। भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

Former Bandipora BJP president Wasim Bari

उन्होंने फोन कर बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना भी व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘पीएम मोदी ने फोन पर वसीम बारी की हत्या के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वसीम के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।’

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वसीम की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए कायरतापूर्ण हमले में शेख वसीम बारी, उनके पिता और भाई को खो दिया। ये पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’