
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के लिए दुखद खबर आई हैं। सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का इटली में अपने घर पर मृत्य हो गई। इसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन इटली में अपने घर पर 27 अगस्त 2022 को हो गया। उन्होंने ये भी बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष की मां का अंतिम संस्कार 28 अगस्त हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोनिया गांधी के मां निधन शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”सोनिया गांधी को उनकी माता पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर शोक व्यक्त किया। https://t.co/9LHTMH6VuI pic.twitter.com/g7GNBhR31J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।
Sad to learn about the passing away of Mrs. Paola Maino, mother of Congress President Smt. Sonia Gandhi. My heartfelt condolences to her and her family. May God give her strength to bear this irreparable loss.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 31, 2022
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक-
अशोक गलोत ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। सोनिया , राहुल , प्रियंका और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”
It’s very saddening to know about the demise of Congress President Smt Sonia Gandhi ji’s mother Mrs. Paola Maino ji. My deepest condolences to Sonia ji, Rahul ji, Priyanka ji & all family members. May God give them strength to bear this loss. May the departed soul rest in peace.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 31, 2022
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने जताया खेद
My profound condolences on the sad demise of Hon’ble Congress President Mrs Sonia Gandhi ji’s revered mother Mrs Paola Maino.
May God give the Hon’ble Congress President and her family members the strength & fortitude to bear this unfortunate & tragic loss. https://t.co/g8keECnxFT— Manish Tewari (@ManishTewari) August 31, 2022