पीएम मोदी ने सांसदों के लिए बने बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन, ऐसा है स्ट्रक्चर

Flats For MP: पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि, “कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ।

Avatar Written by: November 23, 2020 11:34 am
pm modi flat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को सांसदों के लिए निर्मित बहुमंजिला आवासों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। ये आवास नई दिल्ली स्थित डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित हैं। करीब 80 साल से ज्यादा पुराने आठ बंगलों की जमीन पर सांसदों के लिए कुल 76 फ्लैट बनाए गए हैं। इस समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि, बी डी मार्ग पर जो क्षेत्र आवास है जो तीन टावरों के अंदर बनाए गए हैं इनका नाम गंगा, यमुना और सरस्वती रखा गया है। इनके निर्माण में 17 महीने लगे और 188 करोड़ रु. इसकी कुल लागत आई है। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के लिए आवास की इस नई सुविधा के लिए आप सभी को बधाई। आज हमारे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की जन्मदिन भी है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

MP Flats

लाइव अपडेट्स-

पीएम मोदी ने कहा कि, “हमारे यहां कहा गया है कि- क्रिया सिद्धिः सत्त्वे भवति महतां नोपकरणे। अर्थात- कर्म की सिद्धि हमारे सत्य संकल्प पर हमारी नीयत से ही होती है। आज हमारे पास साधन भी है, और दृढ़ संकल्प भी है।”

उन्होंने कहा कि, सिर्फ बीते एक डेढ़ वर्ष की बात करें तो देश ने किसानों को बिचौलियों के चंगुल से आजाद कराने का काम किया है, ऐतिहासिक लेबर रिफॉर्म्स किये हैं, कामगारों के हितों को सुरक्षित किया है।

16वीं लोकसभा में 60 प्रतिशत ऐसे बिल रहे हैं जिन्हें पास करने के लिए औसतन 2-3 घंटे तक की डीबेट हुई है। हमने पिछली लोकसभा से ज्यादा बिल पास किए, लेकिन पहले से ज्यादा डीबेट की है। ये दिखाता है कि हमने प्रोडक्ट्स भी फोकस किया है और प्रोसेस को भी निखारा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “70वीं लोकसभा के नाम सबसे ज्यादा महिला सांसदों को चुनकर भेजने का भी रिकॉर्ड़ है। देश का ये नया मिजाज संसद की संरचना में भी दिखता है। यही कारण है कि देश की कार्यप्रणाली में, गवर्नेंस में एक नई सोच और नया तौर तरीका दिखाई दे रहा है।”

संसद की इस productivity में आप सभी सांसदों ने products और process दोनों का ही ध्यान रखा है। हमारी लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के ही सांसदों ने इस दिशा में एक नई ऊंचाई हासिल की है।

उन्होंने कहा कि, सदन की जो ऊर्जा बढ़ी है इसके पीछे एक और कारण है। इसकी भी शुरुआत एक तरह से 2014 से हुई है। तब देश एक नई दिशा की तरह बढ़ना चाहता था, बदलाव चाहता था। इसलिए तब देश की संसद में 300 से ज्यादा सांसद पहली बार चुनकर आए थे। मैं भी पहली बार आने वालों में से एक था।

पीएम मोदी ने कहा कि, “Central Information Commission की नई बिल्डिंग का निर्माण इसी सरकार में हुआ। हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ। 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद Dr. Ambedkar International Centre का निर्माण इसी सरकार में हुआ।”

pm modi flat pic

14 प्रतिशत कम धन खर्च हुआ

इन आवासों के निर्माण पर स्वीकृत कुल राशि का 14 प्रतिशत कम धन खर्च हुआ है। इन 76 फ्लैट को बनाने में 213 करोड़ रूपये का बजट रखा गया। वहीं इसके स्ट्रक्चर की बात करें तो इन फ्लैट्स में 4 बेडरूम के अलावा ऑफिस अलग से बनाया गया है। इसमें सांसदों के दो स्टाफ के लिए अलग स्टाफ क्वार्टर बनाए गए हैं। वहीं इसमें दो बालकनी दो हॉल 4 टॉयलेट व्यवस्था की है। इसके साथ ही सांसदों के आवास में पूजा घर अलग से बनाया गया है। इसमें लगने वाली लागत को लेकर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि 76 फ्लैट बनाने के लिए 218 करोड़ लागत रखी गई थी। हालांकि इसमें 30 करोड़ रुपए की बचत की गई है।

हरित निर्माण का रखा गया ध्यान

इतना ही नहीं कोरोना महामारी के बाद भी इस आवास कम समय में बना लिया गया है। बता दें कि इन आवासों का जब निर्माण हो रहा था तो हरित निर्माण पहलों का खास ध्यान रखा गया। इसके तहत फ्लाई ऐश और निर्माण तथा ढहाई गई इमारतों से निकले कचरे से निर्मित ईंटों का इस्तेमाल किया गया है।