
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात (Gujarat) में पहली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन (Sea-Plane Service Inaugurated) किया। यह सेवा रोजाना सैलानियों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सी-प्लेन के जरिये केवड़िया से अहमदाबाद तक का सफर किया। इससे पहले पीएम मोदी ने केवड़िया में एकता क्रूज का उद्घाटन किया। इसके बाद में उन्होंने इस क्रूज पर सफर किया। प्रधानमंत्री ने इस क्रूज से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यात्रा की।
Gujarat: PM Narendra Modi travels on the maiden seaplane flight from Kevadia to Sabarmati
The flight connects Sabarmati riverfront in Ahmedabad to Statue of Unity in Kevadia, Narmada district pic.twitter.com/5e9w6PdAgs
— ANI (@ANI) October 31, 2020
इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ाने भरेगा। यहां जानें इसके किराए और टिकट के बारे में-
कहां से मिलेगा टिकट
देश की मशहूर एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट रोजाना दो उड़ानों का संचालन करेगी। ये उड़ान सेवाएं अहमदाबाद से केवडिया रूट के लिए होंगी। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com की वेबसाइट से की जा सकती है।
जानें किराया
करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।