newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती को लेकर मन की बात में देखिए क्या बोले पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत, गरीबों के अकाउंट में पैसे सीधे ट्रान्सफर किए जा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन जारी की गई है। गरीबों को तीन महीने के मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

नई दिल्ली। रविवार को मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में people driven है। भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है। देश की एकजुटता को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

pm modi man ki bat

ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती को लेकर कहा

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया, जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है। उन्होंने कहा  कि, दूसरों की मदद के लिए, अपने भीतर, ह्रदय के किसी कोने में, जो ये उमड़ता-घुमड़ता भाव है ना! वही कोरोना के खिलाफ, भारत की इस लड़ाई को ताकत दे रहा है।

diya modi

पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा, साथ साथ चल रहा है

पीएम मोदी ने मन की बात करते हुए कहा कि पूरे देश में गली मोहल्लों में, जगह जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं। गरीबों के लिए खाने से लेकर राशन की व्यवस्था हो लॉकडाउन का पालन हो, अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल इक्वीपमेंट का देश में निर्माण हो-आज पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा, साथ साथ चल रहा है।

Narendra Modi

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत, गरीबों के अकाउंट में पैसे सीधे ट्रान्सफर किए जा रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन जारी की गई है। गरीबों को तीन महीने के मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।