newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi: कर्नाटक की रैली में PM मोदी ने किया भगवान बसवेश्वर का जिक्र, 2016 में लंदन में किया था प्रतिमा का उद्घाटन

PM Modi: राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। न्यायपालिका पर दबाव है। मीडिया को स्वतंत्रता नहीं है। मीडिया में सरकार विरोधी आवाज को कुचला जा रहा है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुगली में रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर उन पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला,  मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। न्यायपालिका पर दबाव है। मीडिया को स्वतंत्रता नहीं है। मीडिया में सरकार विरोधी आवाज को कुचला जा रहा है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है। वहीं राहुल की इन टिप्पणियों पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला था। कहा था कि राहुल गांधी विदेशी धरा से देश का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी के कई नेताओं ने सामने आकर राहुल की उक्त टिप्पणियों की आलोचना की थी। उधर, कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया। कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की बयानों के निहितार्थों को कभी नहीं समझ पाएगी। राहुल द्वारा विदेशी धरा पर भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में की गई टिप्पणी को बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी भी देखने को मिली थी, लेकिन पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर टिप्पणी करके सियासी गलियारों में चर्चाओं के बाजार को गुलजार कर दिया है।

वहीं,  इस संदर्भ में पीएम मोदी अर्काइव पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी लंदन में महान दार्शनिक और समाज सुधारक बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री की यह तस्वीर अभी खासा सुर्खियों में है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की यह तस्वीर राहुल गांधी के जवाब में साझा की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री विदेशी धरा पर भारत का मान बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं राहुल गांधी भारतीय संस्कृति और मूल्यों का उपहास उड़ा रहे हैं। जिसे लेकर वर्तमान में सियासी गलियारों में बहस का बाजार गुलजार जारी है।