newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, PM मोदी ने किया नमन, शेयर किया वीडियो

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2021: इसके अलावा पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी कहते है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश में सदियों से प्रेरणा के स्त्रोत रहे है। शिवाजी महाराज के सस्कारों के अनुसार ही काम करने का ही प्रयास किया है। राष्ट्र रक्षा और राष्ट्रवाद को हमाने प्राथमिकता दी है। शिवाजी महाराज ने राष्ट्र रक्षा के लिए सशक्त सेना को प्राथमिता दी।

नई दिल्ली। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2021) की 391वीं जयंती है। बता दें कि शिवाजी महाराज का जन्म आज ही के दिन 19 फरवरी, 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। वहीं इस मौके पर आज देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई दिग्गजों ने उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। जय शिवाजी!

shivaji maharaja

इसके अलावा पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी कहते है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश में सदियों से प्रेरणा के स्त्रोत रहे है। शिवाजी महाराज के सस्कारों के अनुसार ही काम करने का ही प्रयास किया है। राष्ट्र रक्षा और राष्ट्रवाद को हमाने प्राथमिकता दी है। शिवाजी महाराज ने राष्ट्र रक्षा के लिए सशक्त सेना को प्राथमिता दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी अद्वितीय बुद्धिमता, अद्भुत साहस व उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल से सुशासन की स्थापना की। अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने एक मजबूत नौसेना बनाई व कई जन-कल्याणकारी नीतियों की भी शुरुआत की। ऐसे राष्ट्रगौरव को कोटि-कोटि वंदन।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन  किया।