newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट में लिखी ये बात

बता दें कि 1964 में नेहरू का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद से 1964 में निधन होने तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

jawaharlal nehru and Narendra Modi

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को नमन किया है। राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। एक दूरदर्शी शख्स के रूप में उन्होंने ऐसे विश्वस्तरीय संस्थान दिए जो समय के साथ काम आ सके. उनकी पुण्यतिथि पर, मैं भारत के इस महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

बता दें कि 1964 में नेहरू का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद से 1964 में निधन होने तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ के अंश जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रसिद्ध उद्घाटन भाषण का उल्लेख है। वह भारतीय इतिहास के अब तक के सबसे मशहूर भाषणों में से एक था, जिसमें उन्होंने कहा था, “जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जग जाएगा।”

28 मई को, नेहरू का यमुना के तट पर शांतिवन में अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में 15 लाख शोक संतप्त शामिल हुए थे जो दिल्ली की सड़कों और श्मशान घाट तक आए थे।