newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल-नीमा पॉल के कायल हुए PM मोदी, ‘मन की बात’ में जिक्र कर कही ये बात..

PM Modi on Kili Paul: बता दें कि बीते दिनों  किली पॉल और नीमा पॉल की लोकप्रियता को देखते हुए तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित भी किया गया था। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय ने किली पॉल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर  देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की जनता को शिवरात्रि और होली की बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में बॉलीवुड के  गानों को लिप-सिंकिंग वीडियो बनाने वाले तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार भाई-बहन किली पॉल (Kili Paul) और नीमा पॉल (Neema Paul) का भी जिक्र किया। उन्होंने तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार भाई-बहन की जमकर प्रशंसा भी की। बता दें कि इंस्टाग्राम पर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल अक्सर बॉलीवुड सॉन्ग पर लिप्सिंग कर वीडियो शेयर करते रहते हैं।

modi_mann_ki_baat

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, ”तंजानिया के भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा ये बहुत चर्चा में हैं और मुझे पक्का भरोसा है आपने भी उनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं।”

किली पॉल को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया ने किया था सम्मानित 

बता दें कि बीते दिनों किली पॉल की लोकप्रियता को देखते हुए तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित भी किया गया था। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय ने किली पॉल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा जैसे कई अभिनेता उन्हें फॉलो करते हैं। किली पॉल अपने आपको इंस्टाग्राम पर डांसर और कंटेंट क्रियेटर बताते हैं, उनका एक YouTube चैनल भी है जहां उनके सभी वायरल वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)