newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Biparjoy Cyclone: गुजरात की तरफ तेजी से बढ़ रहा खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय, पीएम मोदी आज करेंगे हालात की समीक्षा

बिपरजॉय नाम का चक्रवात तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। गुजरात के तट से ये कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। चक्रवात को मौसम विभाग ने बहुत प्रचंड बताया है। गुजरात तट को बिपरजॉय नाम का चक्रवात 15 जून को पार करने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बिपरजॉय से बहुत तबाही मच सकती है।

नई दिल्ली। बिपरजॉय नाम का चक्रवात तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। गुजरात के तट से ये कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। चक्रवात को मौसम विभाग ने बहुत प्रचंड बताया है। गुजरात तट को बिपरजॉय नाम का चक्रवात 15 जून को पार करने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बिपरजॉय से बहुत तबाही मच सकती है। इसकी वजह से गुजरात के तमाम समुद्री तटों पर पीला सिग्नल दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। गुजरात के समुद्र तटों पर पर्यटकों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

pm narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे बिपरजॉय चक्रवात के मुद्दे पर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में तमाम बड़े अफसर और गुजरात सरकार भी शामिल होगी। बिपरजॉय गुजरात की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन इसका असर मुंबई और सुदूर केरल तक देखा जा रहा है। गुजरात से लेकर मुंबई और केरल तक के पूरे समुद्र तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस वजह से वहां भी लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी स्थानीय प्रशासन ने दी है। बिपरजॉय चक्रवात कुछ दिन पहले ही अरब सागर में बना है। पहले उसके पाकिस्तान के कराची की तरफ जाने के आसार थे, लेकिन अब चक्रवात ने रास्ता बदलकर गुजरात की राह पकड़ ली है।

बिपरजॉय से लोगों को बचाने के लिए गुजरात में कई जगह मेकशिफ्ट कैंप बनाए गए हैं। इसके अलावा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की तैनाती भी की गई है। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने अफसरों के साथ हालात को जानने के लिए बैठक भी की। वहीं, मौसम विभाग हर एक से दो घंटे में बिपरजॉय चक्रवात के बारे में ताजा जानकारी भी दे रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की समीक्षा बैठक के बाद गुजरात सरकार को आज केंद्र की तरफ से और कदम उठाने और मदद भेजने का फैसला हो सकता है।