newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sardar Patel Punya Tithi: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया ट्वीट, महान शख्सियत को याद कर कही ये बात

Sardar Patel Punya Tithi: उन्होंने तमाम रियासतों का भारत में विलय कराकर अपनी अप्रितम क्षमता का प्रदर्शन किया था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम उन्हें क्यों याद कर रहे हैं, क्योंकि आज उनकी पुण्यतिथि है। लिहाजा उनसे प्ररेणा लेने वाले तमाम राजनीतिज्ञ आज उन्हें स्मरण कर रहे हैं।

नई दिल्ली। यूं तो हमारे देश मे कई ऐसी विराट विभूतियां रहीं हैं, जिन्होंने हमारे राष्ट्र को एकीकृत करने में अप्रितम योगदान दिया है, जो सदैव अविस्मरणीय रहेगी, लेकिन विपुल विभूतियों में से देश के पहले गृह मंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान अद्भुत, अकल्पनीय, अविस्मरणीय है। उन्होंने हमारे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कृत्य किया। यह काम जितना बोलने और लिखने में सहज प्रतीत होता है, असल मायने में व्यवहारिक जीवन में ये उतना आसान नहीं था। विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, राज्यों, भाषाओं और विचारधाराओं को एक सूत्र में पिरोने की क्षमता कालांतर में अगर किसी में रही, तो वे एकमात्र सरदार पटेल ही थें।

PM Modi Pays Tributes To Sardar Vallabhbhai Patel

 

उन्होंने तमाम रियासतों का भारत में विलय कराकर अपनी अप्रितम क्षमता का प्रदर्शन किया था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम उन्हें क्यों याद कर रहे हैं, क्योंकि आज उनकी पुण्यतिथि है। लिहाजा उनसे प्ररेणा लेने वाले तमाम राजनीतिज्ञ उन्हें स्मरण कर रहे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बड़े नेता शामिल हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। आइए, आपको दिखाते हैं कि उन्होंने अपने ट्वीट में क्या कुछ कहा है।

 पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने सरदार पटेल की 71वें पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर कहा कि,  ‘‘सरदार पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत हमेशा उनकी असाधारण सेवा, उनके प्रशासनिक कौशल और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के अथक प्रयासों के लिए उनका आभारी रहेगा।’’ अभी उनका यह टवीट खूब वायरल हो रहा है जिस पर लोग अलग-अलग तरह से लोग अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य नेता भी सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद कर ट्वीट कर रहे हैं। वहीं बात अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करें, तो वो किसी भी ऐसी विराट शख्सियत को स्मरण करने से विस्मृत नहीं होते हैं, जिन्होंने देश को एकीकृत करने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया है।