
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Election 2021) चुनावों की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक-दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। वहीं इस बीच आखिरकार मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज भाजपा में शामिल हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को रैली के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड मैदान में बने मंच पर भाजपा का झंडा लहराकर वह पार्टी में शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में करीब दो बजे से बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके पहुंचने के डेढ़ घंटे पहले ही मिथुन चक्रवर्ती भाजपा के चुनावी मंच पर पहुंचे। मिथुन चक्रवर्ती के मंच पर पहुंचने के बाद भीड़ में खासा उत्साह देखा गया। मिथुन ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष आदि बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।
वहीं भाजपा में शामिल होते ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने हुंकार भरते हुए कहा कि हम गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हम बंगाल में रहने वाले सभी को बंगाली मानते हैं। जो हमारा हक छीनने की कोशिश करेगा, हम खड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा नाम मिथुन चक्रवर्ती है. मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि बंगाली हूं।
बता दें कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भाजपा में लाने की कोशिशें पिछले डेढ़ महीने में परवान चढ़ीं। बीते 16 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मिथन चक्रवर्ती ने भेंट की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगीं थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली के मौके पर भाजपा में शामिल होकर उन्होंने सभी अटकलों को विराम दे दिया। माना जा रहा है कि मिथुन की लोकप्रियता से बंगाल में भाजपा को चुनानी लाभ हो सकता है। मिथुन चक्रवर्ती की यह दूसरी राजनीतिक पारी शुरू हुई है, इससे पूर्व वह तृणमूल कांग्रेस के कोटे से अप्रैल 2014 में राज्यसभा पहुंचे थे।
अपडेट-
With Mahaguru Mithun da. ##ModirSatheBrigade pic.twitter.com/IEvduPnOiQ
— Locket Chatterjee (@me_locket) March 7, 2021
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
West Bengal: Actor Mithun Chakraborty joins Bharatiya Janata Party at PM’s rally at Brigade Parade Ground, Kolkata pic.twitter.com/fj7bB5EQzb
— ANI (@ANI) March 7, 2021
Euphoric enthusiasm at Brigade ground two hours before PM arrives!#ModirSatheBrigade pic.twitter.com/MCZR1YHwfv
— BJP (@BJP4India) March 7, 2021
मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के ब्रिगेड मैदान पहुंचे हैं, जहां से पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
West Bengal: Actor Mithun Chakraborty on stage at PM Narendra Modi’s rally at Brigade Parade Ground in Kolkata pic.twitter.com/QKLodSKiEr
— ANI (@ANI) March 7, 2021
प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। लोग बिग्रेड ग्राउंड पहुंचने लगे हैं।
पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। pic.twitter.com/cnlPnFX4x1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2021
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे। pic.twitter.com/3nBgubfBK8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2021
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शमिल होने के अटकलों के बीच उनसे कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कोलकाता में मुलाकात की।