newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: PM मोदी ने बताया 108 अंक का महत्व, देशवासियों की दी नए साल की शुभकामनाएं

PM Modi Interacts with Nation in Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा, आज मन की बात की 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व है। उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 बार जाप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां…108 का ये अंक असिम आस्था से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सुना जा सकता है। बता दें कि पीएम मोदी का इस साल का ये आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम है। उन्होंंने अपने रेडियो प्रोग्राम के 108वां एपिसोड को खास बताया। साथ ही देशवासियों को नए साल की शुभकमानाएं दी।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-

पीएम मोदी ने कहा, आज मन की बात की 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व है। उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 बार जाप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां…108 का ये अंक असिम आस्था से जुड़ा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, ”मन की बात का  108 वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। इन 108 एपिसोड में हमने जन भागीदारी के कितने उदाहरण देखें। उनसे प्रेरणा पाई है.. अब इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद हमें नए सिरे से नई ऊर्जा के साथ और तेज गति से बढ़ने का संकल्प लेना है। ये कितना सुखद संयोग है कि कल का सूर्यादय 2024 का प्रथम सूर्यादय होगा। हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे। पीएम मोदी ने देश की जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी।”

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बताया कि बहुत से लोगों ने उन्हें पत्र लिखकर अपने यादगार पल साझा किए है। 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि साल हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है। इसी सालनारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ। जिसकी प्रतिक्षा वर्षों से थी। बहुत सारे लोगों ने पत्र लिखकर भारत के पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जाहिर की। अनेक लोगों ने मुझे जी-20 समिट की सफलता की याद दिलाई। आज भारत का हर कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से आत्मनिर्भरता की भावना से ओत प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना से बनाए रखना है। दिवाली पर रिकॉर्ड कारोबार ने ये साबित किया कि हर भारतीय वोकल फॉर लोकल मंत्र को महत्व दे रहा है। आज भी कई लोग चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर संदेश भेजते रहे है।