newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Speech In Ayodhya: ‘राम भारत की आस्था हैं, भारत के आधार हैं, भारत की चेतना हैं’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi Speech in Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”मुझे दृढ़ विश्वास और अपार विश्वास है कि आज प्रभु राम के भक्त इस ऐतिहासिक क्षण में पूरी तरह से डूबे हुए हैं… देश और दुनिया के कोने-कोने में प्रभु राम के भक्त इस बात को गहराई से महसूस कर रहे हैं… ये यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है…”

नई दिल्ली। 500 वर्षों का इंतजार आज आखिकार सभी देशवासियों को खत्म हो गया है। अयोध्या में भगवान रामलला भव्य मंदिर में स्थापित हो गए है। 22 जनवरी का दिन अब ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गर्भग्रह में मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, “राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं, राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘”मुझे सागर से सरयू तक यात्रा करने का अवसर मिला। सागर से सरयू तक, हर जगह राम नाम का वही उत्सव दिखाई देता है…”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”मुझे दृढ़ विश्वास और अपार विश्वास है कि आज प्रभु राम के भक्त इस ऐतिहासिक क्षण में पूरी तरह से डूबे हुए हैं… देश और दुनिया के कोने-कोने में प्रभु राम के भक्त इस बात को गहराई से महसूस कर रहे हैं… ये यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है…”

पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, ‘”मुझे दृढ़ विश्वास और अपार विश्वास है कि आज प्रभु राम के भक्त इस ऐतिहासिक क्षण में पूरी तरह से डूबे हुए हैं… देश और दुनिया के कोने-कोने में प्रभु राम के भक्त इस बात को गहराई से महसूस कर रहे हैं… ये यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है…”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”…उस कालखंड में अलगाव केवल 14 वर्षों तक रहा…इस युग में, अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का अलगाव सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने इस अलगाव को झेला है…”


प्रधानमंत्री ने  कहा कि, ‘”…भगवान राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई दशकों तक चली। मैं न्याय करने के लिए भारत की न्यायपालिका के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं…”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘”मैं आज भगवान श्री राम से भी क्षमा मांगता हूं। हमारे प्रयास, त्याग और तपस्या में ही कुछ कमी रही होगी जो हम इतनी सदियों तक यह काम नहीं कर पाए। आज वह काम पूरा हो गया है। मुझे विश्वास है कि भगवान श्री राम जरूर करेंगे।” आज हमें माफ कर दो…”


प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘”मैं आज भगवान श्री राम से भी क्षमा मांगता हूं। हमारे प्रयास, त्याग और तपस्या में ही कुछ कमी रही होगी जो हम इतनी सदियों तक यह काम नहीं कर पाए। आज वह काम पूरा हो गया है। मुझे विश्वास है कि भगवान श्री राम जरूर करेंगे।” आज हमें माफ कर दो…”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से हजार साल बाद भी आज की तारीख की लोग चर्चा करेंगे और यह कितनी बड़ी कृपा है कि आज हम सब इस पल को जी रहे हैं । आज दिन दिशाए, दिन सबकुछ दिव्यता से परिपूर्ण है। यह समय सामान्य समय नहीं है। यह काल के चक्र पर स्याही से अंकित हो रही अमिट रेखाएं हैं। हम सब जानते हैं कि जहां राम काम होता है। वहां पवन पुत्र हनुमान जरूर विराजमान होते हैं। इसलिए मैं राम भक्त हनुमान और माता जानकी, भरत, शत्रु सबको नमन करता हूं। मैं पावन अयोध्या और सरयू को भी प्रणाम करता हूं। मैं इस वक्त एक दैवीय अनुभव महसूस कर रहा हूं। मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए, लेकिन आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि आज प्रभु राम  हमें जरूर माफ करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सदियों के इंतजार के बाद हमारे राम आ गए हैं। अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति, देश के, विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि संभवत: विश्व में पहला ऐसा अनूठा प्रकरण होगा जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही राष्ट्र में, अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो… आज आत्मा प्रभुल्लित है इस बात से कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।”

अयोध्या: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पीएम मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

-प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘साधुओं’ से आशीर्वाद लिया।

-प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला को दंडवत प्रणाम किया।