newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Politics : ‘हर देश में PM मोदी का होता है बेहद सम्मान’, मानगढ़ जनसभा में प्रधानमंत्री के सामने बोले CM अशोक गहलोत

CM Gehlot : हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत और गहरी हैं। दुनिया को जब एहसास होता है कि उस देश के प्रधानमंत्री हमारे देश में आ रहे हैं तो आप सोच सकते हैं वे कैसा सम्मान देते हैं।भारत को विदेशों में जो सम्मान मिलता है वह उसकी लोकतंत्र में आस्था की वजह से मिलता है।

नई दिल्ली। बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में ‘मानगढ़ धाम गौरव गाथा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बात की। गहलोत ने मंगलवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर में सम्मान मिलता है, क्योंकि वह ऐसे देश के प्रधानमंत्री है, जहां लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और जो महात्मा गांधी का देश है। जब गहलोत पीएम मोदी के बारे में बात कर रहे थे इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी के सामने कहा, इस देश में 70 साल से लोकतंत्र जिंदा है।

बीते 70 साल में हमारा देश कहां से कहां से कहां पहुंच गया। पहले हम गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए थे। इसकी कहानियां हम आज पढ़ रहे हैं। हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत और गहरी हैं। दुनिया को जब एहसास होता है कि उस देश के प्रधानमंत्री हमारे देश में आ रहे हैं तो आप सोच सकते हैं वे कैसा सम्मान देते हैं।भारत को विदेशों में जो सम्मान मिलता है वह उसकी लोकतंत्र में आस्था की वजह से मिलता है। एक ऐसा देश जिसके आजादी के बाद बने रहने पर भी संशय था। वो आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में जाकर शामिल हो गया है।

पीएम मोदी की जनसभा में गहलोत ने पंडित नेहरू को भी किया याद ..

आपको बता दें कि मानगढ़ की सभा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को भी याद किया। उन्होंने कहा, आजादी की जंग में आदिवासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। कई आदिवासी नेताओं ने बलिदान दिया। यहां फ्रीडम फाइटर भी बहुत हुए। भीखालाल भाई, माणिक्य लाल वर्मा, भोगीलाल पांड्या और उपाध्याय जी सहित कई लोग थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में हिस्सा लिया। गोविन्द गुरु भी कई सालों तक जेल में रहे। पंडित नेहरू का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की जंग लड़ी गई। कई लोग जेलों में बंद रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू 10 साल तक जेल में बंद रहे। सरदार पटेल और मौलाना आजाद भी जेलों में रहे। देश के लिए इतने सारे बलिदान और कुर्बानी के बाद आखिरकार देश को आजादी मिली है तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए।

भले ही इस जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर कई सारे कटाक्ष किए, लेकिन इसके बावजूद भी पीएम मोदी ने अशोक गहलोत के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला, उन्होंने कहा इस समय अशोक गहलोत सबसे सीनियर मुख्यमंत्रियों में से एक हैं इसलिए उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था और मुख्यमंत्रियों की मुलाकात होती थी, तब उसमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर होते थे। आज भी मंच पर तीन मुख्यमंत्री बैठे हैं, जिनमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर हैं। उनके जैसे मुख्यमंत्री का मंच पर मौजूद होना गौरव की बात है। इतना कहने के बाद मोदी ने पूरे भाषण में गहलोत को महत्व नहीं दिया। सिर्फ इतना ही कहा कि मानगढ़ धाम को विकसित करने के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र की राज्य सरकारों को भी प्रयास करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि पहले अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव से पहले गुजरात में जाकर एक भाषण दिया था जहां पर उन्होंने बीजेपी को घेरने का प्रयास किया था।