newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जब रामायण देखने के लिए टीवी खोल कर बैठ गए प्रकाश जावड़ेकर (वीडियो)

लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे।

नई दिल्ली। लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे।

prakash javadekar

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है।

लॉक डाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए ‘रामायण’ के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे से दस बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा।

ramayan

बता दें कि प्रसार भारती ने रामायण के बाद महाभारत के भी फिर से प्रसारण की व्यवस्था की है। हर शनिवार को डीडी भारती पर दोपहर 1 बजे और शाम 7.00 बजे ‘महाभारत’ के रोज 2 एपिसोड दिखाए जायेंगे।