newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पंजाब चुनाव की रणनीति में प्रशांत किशोर की मदद ले सकती है कांग्रेस, सिद्धू पर अमरिंदर ने कही ये बात

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। पंजाब में कांग्रेस चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी सलाह लेने के संबंध में विचार कर रही है।

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर राजनेताओं और उनकी पार्टियों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वो देश के कुछ सबसे बेहतरीन चुनावी रणनीतिकारों में शुमार हैं। अब पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। पंजाब में कांग्रेस चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी सलाह लेने के संबंध में विचार कर रही है।

prashant kishore

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की सलाह लेने के संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी अंतिम फैसला लेंगी। वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी सीएम अमरिंदर ने बयान दिया है।

Navjot Singh Siddhu

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा कि उनके 55 विधायक चुनाव में प्रशांत किशोर की सलाह लेने के समर्थन में हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने 2022 के पंजाब चुनाव में नेतृत्‍व को लेकर भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि 2022 में पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्‍व करने को लेकर सोनिया गांधी अंतिम फैसला लेंगी। लेकिन मेरे दोस्‍त कह रहे हैं कि मैं ही यह जिम्‍मेदारी निभाऊंगा।

sonia gandhi

वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिए गए बयान पर अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘आप लोग केजरीवाल को जानते हैं। वह हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं। सिद्धू कांग्रेस का हिस्‍सा हैं। अगर उन्‍हें कोई परेशानी है तो वह मुझसे इस बारे में बातचीत करें।’ बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल होना चाहते हैं तो वह आएं उनका स्‍वागत है।

CM Arvind Kejriwal

पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशार की सहायता लेना चाहती है। यह उपचुनाव मध्यप्रदेश में वर्तमान में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार का भविष्य तय करेगा। लेकिन खबर है कि प्रशांत किशोर ने इस पेशकश को ठुकरा दिया है।