newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi On Opposition: सच हो गई विपक्ष के बारे में पीएम मोदी की 6 साल पहले की भविष्यवाणी!, देखिए Video

वो भी जुलाई का महीना था। ये भी जुलाई का महीना है। उस वक्त भी संसद का मॉनसून सत्र चल रहा था। अब भी चल रहा है। तब लोकसभा चुनाव कुछ महीने बाद होने वाले थे। इस बार भी ऐसा ही है। हम बात 6 साल पहले और आज की कर रहे हैं। उस वक्त मोदी की तरफ से लोकसभा में की गई एक भविष्यवाणी आज सच हो गई है।

नई दिल्ली। वो भी जुलाई का महीना था। ये भी जुलाई का महीना है। उस वक्त भी संसद का मॉनसून सत्र चल रहा था। अब भी चल रहा है। तब लोकसभा चुनाव कुछ महीने बाद होने वाले थे। इस बार भी ऐसा ही है। हम बात 6 साल पहले और आज की कर रहे हैं। वो साल 2018 था, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में उस वक्त हुए मॉनसून सत्र में एक भविष्यवाणी की थी। अब मोदी की वो भविष्यवाणी शब्द दर शब्द सच हो गई है। मोदी ने 2018 में क्या भविष्यवाणी की थी और आज कैसे वो सच हो गई, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

modi loksabha 1

साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले थे। इससे पहले 2018 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में टीडीपी की तरफ से जुलाई में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। दो दिन तक इस अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में गर्मागर्म बहस चली थी। विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को अपने आरोपों में घेरा था। राफेल से लेकर न जाने किन-किन मुद्दों पर लोकसभा में पीएम मोदी विपक्ष के तीरों का निशाना बने थे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मोदी ने विपक्ष को अपनी सरकार की तरफ से जोरदार जवाब दिया था। इसी जवाब के दौरान पीएम मोदी ने एक भविष्यवाणी की थी। ये भविष्यवाणी आज हकीकत में बदल गई है।

पीएम मोदी ने उस वक्त विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा था कि मैं आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करो कि 2023 में फिर आपको अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिले। मोदी ने तब कांग्रेस पर ये तंज भी कसा था कि अहंकार का भाव है कि 400 से 40 हो गए और हम 2 से आज यहां (सरकार) में आकर बैठ गए। कहते हैं कि जीभ पर कभी-कभी विद्या की देवी माता सरस्वती विराजमान होती हैं। शायद वो मोदी की जीभ पर उस वक्त विराजमान थीं। जिसकी वजह से ही मोदी ने भविष्यवाणी कर दी थी कि विपक्ष फिर 2023 में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा।