newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फिर से CAA के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अमेरिका की तर्ज पर राजधानी लखनऊ में युवक पर साजिश रचने का आरोप है।

लखनऊ। लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अमेरिका की तर्ज पर राजधानी लखनऊ में युवक पर साजिश रचने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी ने 4 जून को फेसबुक पर पोस्ट डालकर सीएए के खिलाफ दोबारा विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए लोगों को भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से इकट्ठा करने की साजिश रच रहा था। अपने पोस्ट में उसने अमेरिका में नस्लवाद को लेकर हुए हिंसा का जिक्र करते हुए फिर से विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों को एकजुट होने की अपील की थी।

मामले में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस ने इस मामले में गोमतीनगर के विराम खंड 4 निवासी अफसार अहमद सिद्दीकी और शाकिब आलम के खिलाफ आईपीसी की धरा 505(2) और आईटी एक्ट 66F के तहत एफआईआर दर्ज की है। शाकीब आलम ने अफसार अहमद के फेसबुक पोस्ट का समर्थन करते हुए कमेंट किया था। हालांकि अभी शाकिब की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सीएए का दोबारा विरोध शुरू करने के लिए लोगों को उकसा रहा था

एफआईआर के मुताबिक आरोपी अफसार अपने फेसबुक पोस्ट पर सीएए का दोबारा विरोध शुरू करने के लिए लोगों को उकसा रहा था। इस बार अमेरिका की तर्ज पर विरोध करने की बात कही जा रही थी। पोस्ट की स्क्रीन शॉट मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। मुखबिर द्वारा पता चला कि आरोपी अफसार गोमतीनगर विराम खंड 4 का निवासी है। इसके बाद 11 जून की रात उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी माफी मांगने लगा और गलती से पोस्ट होने की बात कहने लगा। उधर, मामले में डीसीपी ईस्ट सोमेन बर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही अफसार के पोस्ट पर कमेंट करने वालों पर भी खुफिया नजर है।