newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Padma Award 2023: पद्म पुरस्कारों से देश की विभूतियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित यहां देखें किसको मिला कौन सा सम्मान?

Padma Award 2023: राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए। 

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में पद्म भूषण, पद्म विभूषण और सबसे बड़ा भारत रत्न होता है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान कर रहीं हैं। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए।

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

सांप पकड़ने के विशेषज्ञ वडीवेल गोपाल और मासी सडयान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मान प्रदान किया।

बता दें कि गोस्वामी ने असम की सदियों पुरानी पारंपरिक मुखौटा बनाने की संस्कृति को संरक्षित करने वाले मुखौटा निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिसकी वजह से उनको राष्ट्रपति की ओर से पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें कि एशिया में नीली क्रांति के वास्तुकारों में से एक प्रसिद्ध एक्वाकल्चरिस्ट मोदादुगु विजय गुप्ता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मान प्रदान किया।

आपको बता दें कि ब्रास नक्काशी के मास्टर शिल्पकार दिलशाद हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से विभूषित किया।

आपको बता दें कि खानाबदोश समुदायों के कल्या के लिए योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भिकू रामजी इदाते को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से विभूषित किया।