newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sikkim Accident: सिक्किम हादसे पर राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख, 16 जवान हुए है शहीद

Sikkim Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों।”

नई दिल्ली। इस वक्त नार्थ ईस्ट से दुखद खबर सामने आ रही है। सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा है। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चले गई है। इसके अलावा 4 जवानों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। बताया जा रहा है कि सेना के 3 ट्रक थंगू की तरफ जा रहा था। उसमें से एक ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में हमारे 16 जवान शहीद हो गए। वहीं मौके पर तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सेना के 4 जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में 3 जेसीओ और 13 जवान शहीद हुए है। वहीं सिक्किम हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख-

पीएम मोदी ने सिक्किम में हुए सड़क हादसे में 16 जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है। साथ ही घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने जताया शोक-

राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया-

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक प्रकट किया-

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिक्किम हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ”ये बेहद दुखद एवं पीड़ादायक ख़बर है। इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों की अमर शहादत को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएँ हमारे वीर शहीदों के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”