Bihar: बिहार के सियासी घमासान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नीतीश कुमार को लेकर दिया ऐसा बयान

Bihar: अब इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में जारी हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है, कि महाराष्ट्र में जो सत्ता परिवर्तन हुआ था, जनआदेश का लोकतंत्र का खुला उल्लंघन है।

सचिन कुमार Written by: August 9, 2022 9:10 pm

नई दिल्ली। बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच वही हुआ, जिसके कयास लगाए जा रहे थे। जिसकी चर्चा अपने चरम पर थी। जिसे लेकर बहसों का दौर जारी थी। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गुलजार था। जिसे लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी था। आखिरकार बिहार की राजनीति में पलटू चाचा के नाम से सर्वविख्यात नीतीश कुमार उर्फू पलटू चाचा ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी से अपनी राहें जुदा कर लीं हैं। उन्होंने राजद के साथ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। बता दें कि जदयू विधायकों संग बैठक के उपरांत नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश के इस कदम की बीजेपी ने आलोचना की है। बिहार के बीजेपी के प्रदेश अध्य़क्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आगामी दिनों में बिहार की जनता नीतीश कुमार को कड़ा सबक सिखाएगी। उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव भी मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में नीतीश कुमार संग सरकार बनाने को आतुर दिखें हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में बिहार की राजनीति में क्या कुछ देखने को मिलता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन बिहार में जारी राजनीतिक तूफान के बीच विभिन्न राजनेताओं और बुद्धिजीवियों द्वारा प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।

अब इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में जारी हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है, कि महाराष्ट्र में जो सत्ता परिवर्तन हुआ था, जनआदेश का लोकतंत्र का खुला उल्लंघन है। बेशर्मी से महाराष्ट्र में सत्ता पलट को लेकर अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक था, लेकिन बिहार में सत्ता परिवर्तन करके प्रियंका गांधी ने मास्टर स्ट्रोक लगाया है। उन्होंने कहा कि क्यों भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ होगा उस पार्टी का हम समर्थन करेंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार राजद, कांग्रेस, वाम दल और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं, जिस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसे उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा का मास्टरस्ट्रोक बताया है। उन्होंने बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल की तुलना महाराष्ट्र से की है। बहरहाल, इन तमाम सियासी परिस्थितियों के बीच यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी दिनों में बिहार में राजनीतिक परिस्थितियां क्या रुख अख्तियार करतीं हैं। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम