फेक-इस कांग्रेसी सीएम ने मनीषा को हाथरस पीड़िता बताते हुए दी श्रद्धाजंलि पर असलियत में औरत कौन है जानिए

Puducherry CM V Narayanasamy on Hathras Gangrape Case: एक तरफ जहां का हाथरस कांड को लेकर देश में गुस्से का माहौल है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर लगातार राजनीति करने में जुटी हुई है।

Avatar Written by: October 3, 2020 6:11 pm
narayanasamy

नई दिल्ली। एक तरफ जहां का हाथरस कांड को लेकर देश में गुस्से का माहौल है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर लगातार राजनीति करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) हाथरस पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए रवाना हो गई है। वहीं इस बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी (Puducherry CM V Narayanasamy) ऐसे कर भद्दा मजाक कर दिया है जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।

narayanasamy

दरअसल मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने ट्विटर करते हुए हाथरस गैंगरेप की पीड़िता श्रद्धाजंलि दी। लेकिन नारायणसामी को ये मालूम नहीं था कि उनका ये ट्वीट उनके लिए हंसी का पात्र बन जाएंगा। दरअसल नारायणसामी जिसे हाथरस गैंगरेप पीड़िता बता रहे है, वो चड़ीगढ़ की मनीषा है जिसकी दो साल पहले मौत हो चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

रेप केस पर कांग्रेस की राजनीति Follow @politicalkida

A post shared by Political Kida (@politicalkida) on

वहीं ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सोशल मीडिया में बुरी तरह से ट्रोल हो गए। हालांकि बाद में जब उन्हें अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने अपना ये ट्वीट सोशल मीडिया से हटा दिया।

Puducherry CM Narayanasamy

इससे पहले गुरुवार को प्रियंका और राहुल गांधी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उनको रोककर हिरासत में ले लिया। देर शाम राहुल, प्रियंका समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को पुडुचेरी सीएम वी. नारायणसामी भी इस घटना के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।