newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: संगरूर में CM घर के बाहर पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, भड़की BJP ने कहा- केजरीवाल ने अपना असली रूप…

Punjab: सिरसा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने संगरूर में किसानों  के साथ जो किया है। वो पार्टी गुजरात में जाकर कहती है कि हम किसान हितैषी है और यहां पर किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। जो किसान अपना हक मांगने के लिए भगवंत के घर पहुंचे है।

नई दिल्ली। पंजाब के संगरूर में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई है। बताया जा रहा है कि कुछ किसान भी घायल हुए है। प्रदर्शन करने वाले किसान मजदूर है जो किसानी करने के साथ-साथ खेतों पर काम करने वाले मजूदर प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों की दो मांगे थी। पहला इनको रहने के लिए मकान बनाने के लिए प्लॉट दिए जाए और दूसरी मांग थी पक्का रोजगार दिया जाए। क्योंकि मनेरगा या खेती में रोज दिहाड़ी नहीं दी जाती है। इन्हीं दोनों को लेकर संगरूर में भगवंत मान की रिहायश के पास रोड़ को जाम किया था।

protest punjab

प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में ट्रक लगा दिए थे। बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। लेकिन बात बन नहीं पाई तो रास्ता खाली करवाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मौकै से बड़ी संख्या में किसान मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले में संगरूर के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ”यहां पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।

भाजपा का भगवंत मान और केजरीवाल पर हमला

उधर किसान मजूदरों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब भगवंत मान सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। सिरसा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने संगरूर में किसानों  के साथ जो किया है। वो पार्टी गुजरात में जाकर कहती है कि हम किसान हितैषी है और यहां पर किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। जो किसान अपना हक मांगने के लिए भगवंत के घर पहुंचे है।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 2 महीनों से प्रदर्शन कर रहे है चीख-चीखकर कह रहे है कि भगवंत मान तुम धोखा मत करो। तुमने वादा किया था आज हमारा हक दो। हक तो मिलना दूर अन्नदाताओं को लाठियों से पीटा जा रहा है। ये भगवंत मान और केजरीवाल का असली चेहरा है।  केजरीवाल ना किसानों के हितैषी थे और ना होंगे। बल्कि पंजाब का सारा पैसा गुजरात चुनाव में लगा रहे है और वहां अपना पैसा फूंकने पर अपना हक मांग रहे है तो उनकी आवाज को दबाने के लिए लाठियों से पीटा जा रहा है।