newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: भगवंत मान के स्टंटबाज परिवहन मंत्री, गाड़ी की सनरूफ पर बैठ दिखाया करतब, वीडियो वायरल

Laljit Singh Bhullar: ध्यान रहे कि चलती गाड़ी से सनरूफ से बाहर निकलना अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं, इसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 F का भी उल्लंघन माना जाता है। जिसके तहत परिवहन मंत्री लालजीत सिंह को एक साल की कैद हो सकती है।

नई दिल्ली। पंजाब की सत्ता में जब से आम आदमी पार्टी (AAP) विराजमन हुई है, तब से भगवंत मान सरकार विवादों में घिरी हुई है। ऐसा मानो कि भगवंत मान सरकार का विवादों से चोली दामन का साथ हो। इसी क्रम में पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Punjab Transport minister Laljit Singh Bhullar) का वीडियो सामने आया है। जिसमें भुल्लर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अपने इस खतरनाक स्टंट के जरिए खुद की जान खतरे में डालने के साथ-साथ 2 पुलिसकर्मी को भी जोखिम में डाले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तेज रफ्तार गाड़ी में स्टंट कर रहे हैं। अपनी गाड़ी के सनरूफ में बैठकर हाथ हिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा है कि मंत्री जी इस खतरनाक स्टंट करने के चक्कर में 2 पुलिसकर्मी को गाड़ी के शीशे खोलकर बाहर की तरफ जान को खतरे में डालकर लटके हुए हैं।

वीडियो में पंजाबी गाना भी सुनाई दे रहा है। इसके अलावा मंत्री के आगे-पीछे भी गाड़िया चल रही है। वहीं अब मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का वीडियो सोशल तेजी से वायरल हो रहा है। एक बार फिर पंजाब की मान सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गए है। ध्यान रहे कि चलती गाड़ी से सनरूफ से बाहर निकलना अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं, इसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 F का भी उल्लंघन माना जाता है। जिसके तहत परिवहन मंत्री लालजीत सिंह को एक साल की कैद हो सकती है। इसके अलावा 1 से 10 हजार तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। फिलहाल यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है।

यहां देखिए वीडियो-

लोगों का रिएक्शन-

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भगवंत मान के स्टंटबाज परिवहन मंत्री भुल्लर की क्लास लगा रहे है।