newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: फिर उठे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल, जानिए पूरा माजरा

Bharat Jodo Yatra: दरअसल, माननीय पूर्व रास्ट्रीय अध्यक्ष महोदय राजस्थान की धरती कोटा की धरती पर आगमन पर राजस्थान आंगन बाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष शाहिदा रवान ने कोटा एस पी के यहां लेटर लगाया था। वे राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपना चाहती थीं। जिसमें उन्होंने आगंनबाड़ी में कार्यरत महिला कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, उनके ज्ञापन सौंपने की इजाजत नहीं दी गई।

नई दिल्ली। राहुल गांधी इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व माहौल बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालने में व्यस्त हैं। अब तक कांग्रेस नेता कई राज्यों में अपनी यात्रा निकाल चुके हैं। जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित कई राज्य शामिल हैं। वर्तमान में राजस्थान में राहुल की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान के बाद भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव हरियाणा है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा कई मायनों में खास है, क्योंकि यहां एक तरफ जहां कांग्रेस सत्ता में है, तो वहीं गहलोत और पायलट के बीच खींचतान जारी है। हालांकि, गत दिनों राहुल प्रेसवार्ता में गहलोत-पायलट को कांग्रेस के लिए मूल्यवान बताकर दोनों नेताओं के बीच जारी खींचतान को विराम देने का प्रयास कर चुके हैं। यह उन्हीं के प्रयास का नतीजा था कि विगत दिनों गहलोत और सचिन एक साथ मंच साझा करते हुए दिखें थें और पालयट तो बाकायदा मुख्यमंत्री के साथ अपने सारे गले- शिकवे भुलाने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

rahul gandhi

उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई प्रसंगों को लेकर विवादों में रही। कभी उनकी यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया, तो कभी मोदी-मोदी लगे, जिसने राहुल की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए। अब इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आय़ा है, जिसके बाद कांग्रेस पर आम आदमी की आवाज को दबाए जाने के आरोप लगते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो राहुल गांधी आम जनता की आवाज उठाने का दावा करते हैं, लेकिन इस दावे में कितना दम है। यह हालिया मामले से साफ हो चुका है। आइए, आगे आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं।

Rahul Gandhi

दरअसल, माननीय पूर्व रास्ट्रीय अध्यक्ष महोदय राजस्थान की धरती कोटा की धरती पर आगमन पर राजस्थान आंगन बाड़ी महिला कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष शाहिदा रवान ने कोटा एस पी के यहां लेटर लगाया था। वे राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपना चाहती थीं। जिसमें उन्होंने आगंनबाड़ी में कार्यरत महिला कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, उन्हें ज्ञापन सौंपने की इजाजत ही नहीं दी गई।

जिसको लेकर उन्होंने जहां अपनी नाराजगी जाहिर की है, तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर स्वत: सवालों के घेरे में आ चुका है। बहरहाल, अब भारत जोड़ो यात्रा आगामी दिनों में क्या कांग्रेस के लिए सहायक सिद्ध साबित हो पाती है की नहीं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।