newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: ‘राहुल गांधी का अपनी बहन को इस तरह किस करना…’, योगी के मंत्री का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कहा

Rahul Gandhi: उन्होंने जिस तरह से सार्वजनिक मंच पर अपनी बहन को दुलार करते हुए किस किया, उससे यह बात साफ जाहिर होता है कि उन्हें भारतीय संस्कृति की तनिक भी समझ नहीं है। राहुल द्वारा किया गया यह कृत्य बेहद ही शर्मनाक है। भारतीय संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को सार्वजनिक मंच पर दुलार करते हुए किस किया था, जिसकी तस्वीरें भी खूब सुर्खियों में रही थी, लेकिन बीजेपी की ओर राहुल द्वारा अपनी बहन को किए गए इस दुलार पर आपत्ति जताई गई थी, जिसका कांग्रेस ने ना महज प्रतिकार किया, बल्कि बीजेपी के इस रूख को महिला विरोधी भी करार दिया। अब इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का इस संदर्भ में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति के संदर्भ में तनिक भी समझ नहीं है।

उन्होंने जिस तरह से सार्वजनिक मंच पर अपनी बहन को दुलार करते हुए किस किया, उससे यह बात साफ जाहिर होता है कि उन्हें भारतीय संस्कृति की तनिक भी समझ नहीं है। राहुल द्वारा किया गया यह कृत्य बेहद ही शर्मनाक है। भारतीय संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देता है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी द्वारा टीशर्ट पहने जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कौन टीशर्ट पहनता है। उन्हें अपने पुर्वजों से कुछ सीखना चाहिए, लेकिन उन्होंने आज कुछ सीखने की जरूरत ही समझी, शायद इसलिए आज उनकी और उनकी पार्टी की यह दुर्गति बनी हुई है। इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारे पुर्वज तो धोती कुर्ता पहना करते थे, लेकिन वे टी शर्ट पहन रहे हैं।

मेरी उनसे गुजारिश है कि पहले आप भारतीय संस्कृति को समझे। इसके साथ ही दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपनी रायबरेली सीट को नहीं बचा पाया, वो भला भारत को क्या जोड़ेगा। राहुल गांधी का परिवार आज भी अंग्रेज है। गांधी परिवार आज भी आंग्रेजी सभ्यता का पालन करता है। इन लोगों को भारतीय संस्कृति की तनिक भी समझ नहीं है और ना ही यह लोग इस संस्कृति का तनिक भी सम्मान करते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर रहे हैं, लेकिन उनका यह यात्रा आगामी दिनों में कितनी कारगर साबित हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।