newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: PM मोदी को घेरने के चक्कर में ये क्या बोल गए राहुल? BJP ने पलटवार करते हुए दिला दी दादी इंदिरा की याद

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि, ”हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।”

नई दिल्ली। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मसल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। हालांकि मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ऐसा कुछ बोल डाला। जिसके बाद विवाद गर्मा गया है। राहुल गांधी ने भाजपा की चुनाव में जीत को हिटलर की जीत से तुलना कर बैठे। उनके इस बयान के बाद अब विवाद बढ़ गया है। राहुल गांधी के हिटलर वाले बयान पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी को लताड़ लगा डाली। भाजपा ने राहुल को याद दिलाते हुए उनकी दादी द्वारा देश में आपातकाल का जिक्र कर डाला।

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि, आप बेरोजगारी और महंगाई का मसला उठा रहे हैं, मगर भाजपा कहती है कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे अच्छा तरीका होता है, जो जनता निर्णय लेते है और वो चुनाव जीतता है। लेकिन राहुल गांधी ने मीडिया के इन सवालों का सीधे-सीधे जवाब नहीं दिया और बेतुका टिप्पणी कर डाली। राहुल गांधी ने कहा कि, ”हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है।”

राहुल गांधी को BJP का जवाब

वहीं राहुल गांधी के इन आरोपोंं पर भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। प्रसाद ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, ”राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने committed judiciary की बात की थी। आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?”

इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के आरोपों पर मोर्चा संभालते हुए उनको खरी खोटी सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को नकली गांधी तक बता डाला था। प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, तानशाही किसने किया था ये सब जानते है। ये पहली गांधी विचारधारा बोलने के लिए महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। ये नकली गांधी है।