newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समुद्र में लगाई छलांग, तो लोगों ने ‘Pawri Ho Rahi Hai’ ट्रेंड में कर दी खिंचाई

Kerala: राहुल गांधी ने बुधवार को कोल्लम में समुद्र में डुबकी लगाई और समुद्र के पानी में कुछ देर तक तैरते हुए भी नजर आए। ट्विटर पर इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आजकल केरल (Kerala) दौरे पर है। केरल दौरे के दौरान वह राजनीति करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बुधवार को कोल्लम में समुद्र में डुबकी लगाई और समुद्र के पानी में कुछ देर तक तैरते हुए भी नजर आए। ट्विटर पर इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर विवादों में फंस गए थे। दरअसल राहुल गांधी ने इस बार साउथ और नॉर्थ की राजनीति में फर्क बताया था। जिसके बाद उनकी ही पार्टी के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने भी उनके इस बयान से किनारा कर लिया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मछुआरों के जीवन का अनुभव लेने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए उनके साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने मछुआरों के बीच काफी समय गुजारा और उनसे बातचीत भी की। इतना ही नहीं राहुल गांधी मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में भी गए।

वहीं राहुल गांधी का ये वीडियो सामने आने पर ट्विटर पर लोगों ने उनकी जमकर खिचाई कर दी। एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा,बस ऐसे ही कांग्रेस को डूबोना है।

 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर ली चुटकी

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्विटर पर लिखा, मैं नव स्थापित जल शक्ति मंत्रालय का मंत्री हूं। आपको सिर्फ इसलिए बता रहा हूं ताकि आप मछलियों के मंत्रालय से कहीं पानी वाले मंत्रालय पर ना कूद पड़ें।