newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना को लेकर राहुल गांधी ने कसा तंज, गुजरात मॉडल को बताया फेल, लोगों ने किया ट्रोल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा द्वारा संचालित सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड-19 की ऊंची मृत्यु दर ने राज्य के रोग नियंत्रण के मॉडल को उजागर कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो गए है। बता दें कि कोरोना महासंकट के बीच राहुल गांधी ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है। इतना ही नहीं राहुल गांधी मोदी सरकार लगाए गए लॉकडाउन को लगातार विफल बता रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में भाजपा द्वारा संचालित सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड-19 की ऊंची मृत्यु दर ने राज्य के रोग नियंत्रण के मॉडल को उजागर कर दिया है।

rahul gandhi on modi

एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड-19 मृत्यु दर: गुजरात में 6.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 3.73 प्रतिशत, राजस्थान में 2.32 प्रतिशत, पंजाब में 2.17 प्रतिशत, पुडुचेरी में 1.98 प्रतिशत, झारखंड में 0.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 0.35 प्रतिशत, गुजरात मॉडल एक्सपोज्ड।”

हालांकि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी एक बार फिर ट्रोल हो गए। लोगों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जमकर खिचाई कर डाली। एक यूजर ने लिखा, पूरे देश के लगभग आधे कोरोना केसेज तो अकेले महाराष्ट्र से है….. ये भी तो बताओ राहुलजी।

गुजरात में देश के चौथे सबसे अधिक कोविड-19 मामले हैं। राज्य में मंगलवार सुबह तक कुल मृत्यु का आंकड़ा 1,505 तक पहुंच गया है और यहां संक्रमणों की कुल संख्या 24,055 हो गई है। हालांकि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित शहर अहमदाबाद से पॉजिटिव मामलों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन औसतन 488 मामले आ रहे हैं।

Corona Test

बता दें कि इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के बढ़ते मामले और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और अर्थव्यवस्था का एक ग्राफ शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का एक वाक्य भी शेयर किया।

राहुल गांधी ने इन ग्राफ्स के साथ अज्ञात के नाम से एक कोट भी शेयर किया और लिखा, ‘यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार।’  कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।