Vidoe: भारत जोड़ो यात्रा के बीच धार्मिक रंग में नजर आए राहुल-प्रियंका, नर्मदा नदी की आरती की, देश की एकता के लिए पूजा-पाठ को बताया जरूरी

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की। इस बीच राहुल ने नर्मदा की पूजा कर नदी को चुनरी भी ओढाई। उन्होंने ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। ध्यान रहे कि सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र “ऊँ” अक्षर अंकित पीला दुपट्टा ओढ़ाया और लाल पगड़ी भी पहनाई गई।

सचिन कुमार Written by: November 25, 2022 9:39 pm

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई ऐसे दृश्य प्रकाश में आए हैं। जिसने सियासी तापमान में इजाफा किया है। बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना में जुटी है, तो वहीं कांग्रेस यात्रा के नाम तारीफों के पुल बांध रही है। बहरहाल, अब यह यात्रा कितने कारगर साबित हो पाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले आज मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी धार्मिक रंग में रगे नजर आएं। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Enters In Madhya Pradesh Priyanka Gandhi  Will Also Join | Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्य  प्रदेश में एंट्री, प्रियंका गांधी अपने

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की। इस बीच राहुल ने नर्मदा की पूजा कर नदी को चुनरी भी ओढाई। उन्होंने ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। ध्यान रहे कि सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र “ऊँ” अक्षर अंकित पीला दुपट्टा ओढ़ाया और लाल पगड़ी भी पहनाई गई। इस बीच सुरक्षा- व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए घाटी पर आम लोगों के आने पर मनाही लगा दी गई थी। इस खास मौके पर राहुल के साथ उनकी प्रियंक गांधी भी नजर आई। उधर, कांग्रेस ने इस मौके पर देश में एकता को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।

राहुल गांधी कई माह से भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं। इस बीच वे कई राज्यों का दौरा कर अपनी सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को वाकिफ करा रहे हैं। राहुल गांधी ने यह यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के विरोध में माहौल बनाने के ध्येय से निकाल रहे हैं, लेकिन उनका यह ध्येय कितना सफल साबित हो पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी कोई ना कोई आलोचनात्मक तथ्य जनता के सामने पेश कर रही है, लेकिन बीजेपी की यह कोशिश कितनी सफल हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Latest