newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: CM गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर बोला हमला, कहा- जल्दबाजी करेंगे तो…

Ashok Gehlot on Sachin Pilot: अशोक गहलोत ने कहा कि, इंदिरा गांधी जब चुनाव हार गई थी। सरकार चली गई, हम लोग उत्तर भारत के अंदर साफ हो गए थे तब उस वक्त जिन्होंने सड़कों पर काम किया था। जेलों में गए, लाठियां खाई हो सबकुछ किया हो। वहीं 40 साल से कांग्रेस के अंदर जिम्मेदारी लेने वाले आज बहुत लोग है। नौजवानों को सब्र करना चाहिए। सभी को मौका मिलेगा। इनके अच्छे दिन आएंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज वोटिंग खत्म हो गई है। सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई। आपको बता दें कि 24 साल बाद गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ है। 19 अक्टूबर को परिणाम आएंगे। इसके बाद साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के करीबी खड़गे के हाथ में आएगी या फिर थरूर के पास? इसी बीच अब राजस्थान में सियासी घमासान छिड़ सकता है। एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग छिड़ सकती है। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर हमला बोला।

sachin pilot and ashok gehlot

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के युवा नेताओं को हिदायत दी और कहा कि नौजवानों को सब्र करना चाहिए। समय आएगा तो मौका मिलेगा। गहलोत ने ये बयान अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग करने के बाद दिया। अशोक गहलोत ने कहा कि, इंदिरा गांधी जब चुनाव हार गई थी। सरकार चली गई, हम लोग उत्तर भारत के अंदर साफ हो गए थे तब उस वक्त जिन्होंने सड़कों पर काम किया था। जेलों में गए, लाठियां खाई हो सबकुछ किया हो।

सीएम गहलोत ने पायलट को हिदायत देते हुए कहा कि, 40 साल से कांग्रेस के अंदर जिम्मेदारी लेने वाले आज बहुत लोग है। नौजवानों को सब्र करना चाहिए। सभी को मौका मिलेगा। इनके अच्छे दिन आएंगे। जितनी जल्दबाजी करेंगे तो ठोकर खाएंगे। सीएम गहलोत ने सचिन पायलट का नाम तो नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा सचिन पायलट की तरफ था। इसके साथ ही गहलोत ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ने वाले नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। जिन्हें बिना मेहनत के पद मिला फितूरबाजी कर रहे है।