newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, इसपर राहुल से हुआ सवाल तो देखिए क्या रही उनकी प्रतिक्रिया, Video Viral

Khel Ratna Award: एक एक्टिव यूजर ने लिखा कि, सही बात है। मेजर ध्यानचंद का खेल से क्या लेना देना जो उनके नाम पर खेल रत्न पुरस्कार रख दिया गया? सरासर अन्याय है ये। राजीव गांधी की खेल प्रतिभा के साथ खेला कर दिया गया।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश में इस वक्त खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बीच देशवासियों की भावनाओं का ख्याल करते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल के क्षेत्र में दिये जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान का नाम बदल दिया है। बता दें कि अब यह सम्मान मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा कि, “देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!” मोदी सरकार के इस कदम के बाद अब मोदी सरकार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

वहीं इसको लेकर जब राहुल गांधी से सवाल किया गया तो वो इस सवाल को इग्नोर करते नजर आए। बता दें कि इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी से खेल रत्न पुरस्कार पर सवाल किया गया। जिसे वो अनसुना करके आगे बढ़ गए। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को राहुल गांधी और तमाम विपक्षी दल शुक्रवार को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। ऐसे में उनसे खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। जिसे वो अनसुना करके वहां से चले गए।

वीडियो-

हालांकि कांग्रेस की तरफ से अरुण जेटली स्टेडियम और नरेंद्र मदी स्टेडियम के नाम को बदलने की मांग की गई है। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने एक बयान में कहा है कि, मेजर ध्यानचंद जी का नाम अगर भाजपा और पीएम मोदी अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए न घसीटते तो अच्छा था। राजीव गांधी जी इस देश के नायक थे, नायक रहेंगे। राजीव गांधी जी पुरस्कारों से नहीं, अपनी शहादत, अपने विचारों और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं।