newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खुशखबरी : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में बढ़ रहा रिकवरी रेट, जानें अपने राज्य का हाल

देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसी के साथ भारत में कोविड-19 का रिकवरी रेट 59.52 प्रतिशत हो गया है। अब भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,26,947 ही हैं।

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 6 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। कहा गया था कि जून-जुलाई में इस महामारी का कहर बढ़ेगा और हुआ भी कुछ ऐसा, जून के महीने में कोरोना मरीजों की संख्या में बहुत तेजी के साथ इजाफा हुआ है। हालांकि इन सबके बीच एक राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट बढ़ रहा है।

corona india

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान देश में 11,881 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं और इसी के साथ भारत में स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों की संख्या 3,59,859 हो चुकी है। इसी के साथ भारत में कोविड-19 का रिकवरी रेट 59.52 प्रतिशत हो गया है। अब भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2,26,947 ही हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 राज्यों में कोरोना रिकवरी रेड के आंकड़े जारी किए हैं। इन राज्यों में 93,154 के आंकड़े के साथ महाराष्ट्र नंबर वन पर है। गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना का सबसे घातक असर महाराष्ट्र और विशेष रूप से मुंबई शहर पर पड़ा है। रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर है और तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक,बिहार, आंध्रप्रदेश, असम, ओडिशा का नंबर है।

त्रिपुरा का डेथ रेट बेहद कम रही

इस बीच उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा का डेथ रेट बेहद कम रही है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 14 सौ मामले सामने आए हैं। जिनमें एक हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना की वजह से राज्य में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में लोगों की इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए विटामिन-C से भरपूर फल फ्री में बांटने की योजना बनाई है।