newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: भारत में निवास लेकिन दुश्मन के लिए प्यार!, जानिए यूपी के मुरादाबाद में बाप-बेटे क्यों हुए गिरफ्तार

Uttar Pradesh: एक तरफ जहां दुनिया भर के लोग भारत के विकास की तारीफ करते नहीं थमते वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो भारत में ही रहकर देश के खिलाफ करतूते करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देखने को मिला है। यहां एक घर में भारत के दुश्मन देश यानी पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नई दिल्ली। भारत की पहचान आज एक ऐसे देश के रूप में है जो कि तेजी से विकास कर रहा है। दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में भी भारत अपने लिए खास जगह बना चुका है। भारत देश की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि दुनिया का सबसे शक्तिशाल देश कहा जाने वाला अमेरिका India को अपना मित्र बताता है। एक तरफ जहां दुनिया भर के लोग भारत के विकास की तारीफ करते नहीं थमते वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो भारत में ही रहकर देश के खिलाफ करतूते करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देखने को मिला है। यहां एक घर में भारत के दुश्मन देश यानी पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pakistan flag hoisted at home moradabad

वीडियो सामने आने के बाद हुआ खुलासा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वायरल वीडियो में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए नजर आ रहा था। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी लगी तो पुलिस फौरन उस जगह पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने भी पाकिस्तानी झंडा छत पर लगा देखा। इसके बाद इसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई गई और उसे उतरवा दिया गया। फिर पुलिस ने घर के मालिक रईस (45) और उनके बेटे सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया।

Pakistan flag hoisted at home moradabad

भगतपुर थाना क्षेत्र गांव बुढ़ानपुर अलीगंज से सामने आए इस मामले में अब पिता और पुत्र (रईस और सलमान) दोनों के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के पीछे उनका क्या मकसद था इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अब एलआईयू के साथ-साथ पुलिस और अन्य एजेंसी भी इस मामले की पड़ताल कर रही है।

Pakistan flag hoisted at home moradabad

फिलहाल मामले की जांच जारी है। दोनों पिता और पुत्र से पूछताछ की जा रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कुछ सामने आता है।