newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vidoe: तकरार के बीच पहली बार मंच साझा करते दिखे अखिलेश-शिवपाल, चाचा ने भतीजे संग रिश्ते में आई दरार पर दिया ये बयान

ध्यान रहे कि बीते दिनों मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट रिक्त हो गई। जिसके बाद काफी चितंन मंथन के बाद सपा की तरफ से डिपंल यादव को चनावी मैदान में उतारा गया तो वहीं बीजेपी की तरफ रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मैनपुरी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का गढ़ रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति से रविवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गुलजार कर दिया। दरअसल, मैनपुरी सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक साथ मंच साझा करते हुए दिखे। इन दोनों ने ना केवल एक साथ मंच साझा किए, बल्कि अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए। भतीजे अखिलेश को आशीर्वाद देने के बाद शिवपाल ने मंच संभाला और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में संबोधन शुरू किया। इस बीच उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा और जनसभा में आए लोगों से बहू डिपंल यादव के समर्थन में वोट देने की अपील की।

shivpal yadav will campaign for dimple yadav among the star campaigners of  samajwadi party amy | बहू डिंपल यादव के लिये प्रचार करेंगे शिवपाल यादव,  समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों ...

बता दें कि बीजेपी पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि मेरे और अखिलेश के रिश्ते में खटास है। दोनों एक नहीं हैं। दोनों के रिश्तों में दरार है, लेकिन अब मैं उन्हें साफ कह देना चाहता हूं कि हम दोनों साथ हैं। हम दोनों एक हैं और हमें कोई भी अलग नहीं कर सकता है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। यह पार्टी हमारे खिलाफ साजिशें रचती हैं। लेकिन, यह साजिशें कामयाब नहीं होने दी जाएंगी। इस बार मैनपुरी से बहू डिंपल यादव को जीताना है।

ध्यान रहे कि बीते दिनों मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट रिक्त हो गई है। जिसके बाद काफी चिंतन मंथन के बाद सपा की तरफ से डिंपल यादव को चनावी मैदान में उतारा गया तो वहीं बीजेपी की तरफ से रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मैनपुरी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का गढ़ रहा है। ऐसे में इस सीट को बचाना सपा के लिए बड़ी चुनौती होगी। उधर, प्रचार के मोर्चे पर भी रघुराम सिंह शाक्य के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस सीट से मतदाता संवेदनशील रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव की विफलताओं को भी चिन्हित करने से गुरेज कर रहे हैं, क्योंकि अगर वह मुलायम सिंह यादव की विफलताओं को चिन्हित करेंगे तो उन्हें चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अब ऐसे में इस सीट पर कौन विजयी पताका फहराने में सफल रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Mainpuri Election Dimple Yadav Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav Fight  People - India Hindi News - सपा के गढ़ मैनपुरी में डिंपल को कितनी टक्कर दे  पाएगी बीजेपी, जानिए क्या कह रही जनता

हालांकि, पहले माना जा रहा था कि सपा की तरफ से मैनपुरी सीट पर शिवपाल सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इस बारे में शिवपाल यादव से भी सवाल किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा था कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वो मुझे सहर्ष स्वीकार होगा। वहीं, बीते दिनों मैनपुरी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी, जिसमें शिवपाल यादव का नाम शामिल था। वहीं, बीजेपी ने भी मैनपुरी सीट पर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू कर दिया है।