
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) के दामाद रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है। दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे। सोशल मीडिया पर रॉबर्ट वाड्रा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वाड्रा खान मार्केट से अपने ऑफिस गाड़ी से नहीं बल्कि साइकिल से जाते दिखाई दे रहे है। हालांकि विरोध जताने के चक्कर में रॉबर्ट वाड्रा ट्विटर पर ट्रोल हो गए। लोगों ने ट्विटर पर उनकी जमकर फजीहत कर डाली। बता दें कि तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है।
#WATCH दिल्ली: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे। pic.twitter.com/WpYW0PyWh7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2021
इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से लोग सड़क पर आ गए हैं।
आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से लोग सड़क पर आ गए हैं: रॉबर्ट वाड्रा https://t.co/fnnhQv7Ki9 pic.twitter.com/ecbpD4dM8s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2021
वहीं विरोध जताने के चक्कर में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा लोगों के निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने रॉबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए लिखा, पीछे दस कार चल रही है दामाद जी को बोलो की ओवर एक्टिंग ना करे।
यही दिन तो देखना था चोरो की चोरी बंद हो गई है सरकार को घेरने के लिए नौटंकी करने मे माहिर गांधी वाड्रा परिवार साइकिल चला रहै है जो कभी अपनी मंहगी गाडियों से उतरने मे सोचा करते थे आज वो लोग सडक पर उतर रहै है जनता के लिए नही अपने लिए ताकि फिर से वही देश मे भ्रष्टाचार करने का काम कर
— Heera (@Heera51059946) February 22, 2021