newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Meerut: सड़क पर बेहोश पड़े शख्स पर गई संजीव बालियान की नजर, गाड़ी से उतरकर पहुंचाया अस्पताल

Meerut Road Accident: यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं जो शख्स सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ, उसका नाम श्याम सिंह बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। मेरठ टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान(Sanjeev Baliyan) ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया(Social Media) से लेकर हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शुक्रवार को संजीव बालियान का काफिला मेरठ टोल प्लाजा(Meerut) के पास से गुजर रहा था तो केंद्रीय मंत्री की नजर सड़क पर बेहोश पड़े एक शख्स पर पड़ी। जिसके बाद संजीव बालियान ने अपना काफिला रुकवाया और उस शख्स के पास जाकर उसकी हालत पता की। जिसके बाद उस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल(Hospital) पहुंचाया। बता दें कि यह शख्स सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। ऐसे में जब केंद्रीय मंत्री की नजर उस बेहोश पड़े शख्स पर गई तो वो तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर शख्स को उठाने के लिए पहुंचे और फिर एंबुलेंस(Ambulance) बुलाकर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज(Meerut Medical Collage) में भर्ती कराया।

Road accident

 

यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं जो शख्स सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ, उसका नाम श्याम सिंह बताया जा रहा है। जोकि मेरठ के मोदीपुरम में नेशनल हाईवे को क्रॉस करने की कोशिश में अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया था। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होने के चलते सड़क पर ही बेहोश हो गया था।

SANJEEV BALIYAN

शख्स की अस्पताल में हुई मौत

वहीं जब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान को फोन किया। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायल शख्स को लेकर अस्पताल गई। लेकिन अफसोस उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में ही श्याम सिंह की मौत हो गई। फिलहाल श्याम सिंह को टक्कर मारने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।