newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2023: यहां देखें साल के पहले सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर, ऑस्ट्रेलिया में दिखा ऐसा नजारा

Surya Grahan 2023: इस बार का ये सूर्य ग्रहण भारत में तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान, फिलीपींस, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, हिंद महासागर में देख सकते हैं। NASA द्वारा भी इस हाइब्रिड सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। ऐसे में आप अगर ग्रहण ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसपर देख पाएंगे…

नई दिल्ली। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज 20 अप्रैल 2023 सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू हो गया है। ये ग्रहण 12 बजकर 29 तक रहने वाला है। कुल 5 घंटे 24 मिनट तक ये ग्रहण रहेगा। 20 अप्रैल 2023 को जो ये सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है वो काफी खास होने वाला है क्योंकि ये सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। ये सूर्यग्रहण लगभग 100 साल में एक बार ही नजर आता है। हालांकि इस बार का ये सूर्य ग्रहण भारत में तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान, फिलीपींस, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, हिंद महासागर में देख सकते हैं। NASA द्वारा भी इस हाइब्रिड सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। ऐसे में आप अगर ग्रहण ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसपर देख पाएंगे…

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण से इतने समय पहले शुरू हो जाता है सूतक काल

सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले हैं सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य नहीं किए जाते। भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिख रहा ऐसे में सूतक काल भी नहीं मान्य होगा।

सूर्य ग्रहण पर क्यों वर्जित होता है खाना-पीना

धार्मिक धार्मिक शास्त्रों में बताया जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान भोजन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करता है तो उसके उस व्यक्ति के सारे पुण्य खत्म हो जाते हैं। सूर्यग्रहण के दौरान भोजन और जलपान नहीं ग्रहण करना चाहिए।

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें

  • जब ग्रहण खत्म हो जाए तो गंगा जल से स्नान करें।
  • पूरे घर में भी गंगाजल छिड़क कर देवी देवताओं को भी शुद्ध करें।
  • सूर्य ग्रहण को अपनी नग्न आंखों से ना देखें जितना हो सके भगवान का ध्यान करें।
  • ग्रहण के दौरान हनुमानजी की उपासना करना भी फायदेमंद रहता है।

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं ऐसे में किसी भी सुनसान जगह, श्मशान घाट पर अकेले न जाएं।
  • भगवान का ध्यान करें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए और ना ही भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • कहीं यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो उसे भी टाल दें।