देश
International Yoga Day: भारतीय योग के रंग में रंगी दुनिया, देखिए देश में किस तरह से मनाया जा रहा 8वां विश्व योग दिवस
International Yoga Day: सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के लोग योग करते नजर आ रहे हैं तो वहीं, इस अमूल्य धरोहर (योग) को दुनिया को देने वाले भारत में इसे लेकर खास आयोजन किया गया है।
नई दिल्ली। आज 21 जून है, इन दिन को इंटरनेशनल योगा डे के तौर पर मनाया जाता है। आज भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया 8वां इंटरनेशनल योगा डे (8th International Yoga Day) मना रही है। इस दिन पूरी दुनिया में जगहों-जगहों पर योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल योग दिवस (Yoga Day) पर नई थीम रखी जाती है जिसे लेकर लोगों में उत्साह रहता है। आयुष मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) थीम चुनी गई है। इसका अर्थ होता है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस का आयोजन किया जाता है।
सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिजी, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के लोग योग करते नजर आ रहे हैं तो वहीं, इस अमूल्य धरोहर (योग) को दुनिया को देने वाले भारत में इसे लेकर खास आयोजन किया गया है। तो चलिए इस खबर में आपको दिखाते हैं देश (भारत) में योगा डे को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रमों की कुछ जगहों की झलकें…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने #InternationalDayofYoga के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।
उन्होंने कहा, “योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।” pic.twitter.com/53zbaQUZf1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मैसूर में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/waDHJM9LEV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नोएडा सेक्टर 26 में योग कार्यक्रम में भाग लिया। #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/MZDl9gePDe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। pic.twitter.com/Yq0uNIP5eO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH मध्य प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 8वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर योग किया।#InternationalDayofYoga pic.twitter.com/WENinUMPyZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सैम, जैसलमेर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।#InternationalDayofYoga pic.twitter.com/muSgFqbz6D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
ओडिशा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोणार्क सूर्य मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/cmmRyBrmCN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश: ‘अंतराराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर वाराणसी के गंगा घाट पर लोगों ने योग किया। #InternationalYogaDay pic.twitter.com/KPoS1qOj6N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास किया। #InternationalYogaDay
(सोर्स-ITBP) pic.twitter.com/OtitZa7tg3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/Oo0TCSBgdc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH ऋषिकेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।#InternationalDayofYoga pic.twitter.com/vQEdonK0fM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/Z4W2aLbT2A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
योग दुनिया को जोड़ती है। जो लोग योग करते हैं, उनके मन में शांति की भावना होती है। यहां योग करने के लिए कूटनीति से जुड़े हुए लोग और विश्वविद्यालयों से छात्र आए हैं। यह बहुत खुशी की बात है। यह शांति के पक्ष में एक भावना है, जिसे हम प्रकट कर रहे हैं: विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली pic.twitter.com/VAq8TKWjLm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान में योग कार्यक्रम में भाग लिया।#InternationalDayofYoga pic.twitter.com/zU83GdSSMb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
पंजाब: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने अमृतसर के गोल बाग ग्राउंड में योग किया। #InternationalYogaDay pic.twitter.com/u2YctLYhD0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH गुजरात: ‘अंतराराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर लोगों ने योग किया। #InternationalYogaDay pic.twitter.com/uYlrKTeDns
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
#WATCH उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीरों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास किया। #InternationalYogaDay
(सोर्स-ITBP) pic.twitter.com/6nPxWqJLpK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
असम: 33 बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुवाहाटी में योग अभ्यास किया।#InternationalYogaDay
(सोर्स-ITBP) pic.twitter.com/KVWexp80od
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में स्थित पतंजलि योगपीठ में योग किया। #InternationalYogaDay pic.twitter.com/zjon9pW9gh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2022
अरुणाचल प्रदेश: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोहितपुर के एटीएस में देश के पूर्वी छोर पर योग अभ्यास किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/KyUggKIVCn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022