newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Seema Haider Karwa Chauth: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने किसके लिए रखा करवा चौथ का व्रत?, Video में देखिए

Seema Haider Karwa Chauth: वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही है उनके साथ पति सचिन भी दिखाई दे रहा है। साथ ही सीमा वीडियो में बता रही है कि करवा चौथ का ये सामान दिल्ली से वकील एपी सिंह ने भेजा है जिन्हें वो अपना भाई मानती है। सीमा कह रही है कि लहंगा भाई एपी सिंह ने भेजा है। मैं बहुत खुश हूं कि दिल्ली से मेरे मायके से ये सारा सामान आया है।

नई दिल्ली। अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। भारत में आने के बाद से वो यहां हर पर्व को बड़े धूमधाम से मना रही है। इसी बीच आज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए बिना कुछ खाए व्रत रख रही है। ऐसे में सीमा हैदर का पीछे रहने वाली थी। सीमा हैदर ने भी अपने पति सचिन मीना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। इतना ही नहीं सीमा ने बताया है कि करवा चौथ का सामान दिल्ली से आया है। सोशल मीडिया के जरिए सीमा हैदर ने इसकी जानकारी दी है। वीडियो में सीमा सोलह श्रृंगार, ज्वैलरी, करवा चौथ का सामान दिखा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही है उनके साथ पति सचिन भी दिखाई दे रहा है। साथ ही सीमा वीडियो में बता रही है कि करवा चौथ का ये सामान दिल्ली से वकील एपी सिंह  की माता ने भेजा है। सीमा हैदर एपी सिंह को अपना भाई मानती है। सीमा कह रही है कि लहंगा भाई एपी सिंह ने भेजा है। मैं बहुत खुश हूं कि दिल्ली से मेरे मायके से ये सारा सामान आया है।

मैं सनातन धर्म के रीति रिवाज के आधार पर भारत में करवा चौथ का व्रत रखूंगी। मैं अपने पति की लंबी आयु की कामना करूंगी। और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करूंगी। भारत इतना अच्छा देश है कि हर एक त्योहार नई सोच देता है। दुनिया में इतना सुंदर देश कोई नहीं हो सकता है। वीडियो में सीमा हैदर एपी सिंह और उनकी मां का शुक्रियां भी अदा कर रही है।

बता दें कि सीमा का भारत में यह पहला करवा चौथ का व्रत है। इससे पहले भी वो करवा चौथ का व्रत रख चुकी है। लेकिन भारत में उनका ये पहला व्रत है। इससे पहले सीमा हैदर रक्षाबंधन का पर्व मानते हुए भी दिखाई दी थी। सीमा ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी थी। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को मनाते हुई दिखाई दी थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था।

ज्ञात हो कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा ग्रेटर नोएडा में अपने पति सचिन के साथ रही है। दोनों की प्यार की शुरुआत पबजी के खेलते-खेलते हुई थी।