newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: ‘हिंदुओं का जो….’ शाहरुख खान के सपोर्ट में फारूक अब्दुल्ला, पठान के विरोध पर कही ये बात  

Shahrukh Khan : दरअसल, गत दिनों फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई नजर आई थी, जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई। अभिनेत्री द्वारा पहने गए भगवा बिकिनी को हिंदू आस्था का अपमान बताया जा रहा हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित लोगों ने तो साफ कर दिया है कि जिस किसी भी सिनेमाघर में अभिनेता की फिल्म रिलीज की जाएगी, उसे आग के हवाले कर दिया जाएगा। जगह-जगह अभिनेता के पोस्टर और पुतले जलाए जा रहे हैं। फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ मुस्लिम संगठनों का भी विरोध जारी है। सियासी गलियारों से भी कई लोग अभिनेता के फिल्म को लेकर विरोध जता रहे हैं। आगामी 25 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ऐसी स्थिति में इन सभी विरोध प्रदर्शन का फिल्म पर क्या कुछ असर पड़ता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, यहां गौर करने वाली बात है कि फिल्म को लेकर दो तरह के गुटों का प्रादुर्भाव हो चुका है। एक गुट ऐसा है, जो कि फिल्म का विरोध कर रहा है, तो दूसरा गुट ऐसा है, जो फिल्म का समर्थन कर रहा है।  इस बीच अपने आपको दूसरे गुट में शामिल करते हुए नेका प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शाहरुख खान का बचाव किया है। उन्होंने अपने बयान में क्या कुछ कहा है। आपको हम इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले आइए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है?

-farooq-abdullah-1

दरअसल, गत दिनों फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई नजर आई थी, जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई। अभिनेत्री द्वारा पहने गए भगवा बिकिनी को हिंदू आस्था का अपमान बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ कई मुस्लिमों संगठनों ने भी दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा बिकिनी पहने जाने पर आपत्ति जताई है।

लिहाजा अब फिल्म के बहिष्कार की मांग तेज हो चुकी है। लेकिन इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि इससे पहले भी कई फिल्मों में अभिनेत्रियों ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, लेकिन आज शाहरुख का ही विरोध क्यों किया जा रहा है? लिहाजा अब इस पूरे मामले को हिंदू-मुस्लिम चश्मे से देखे जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से फिल्म का विरोध किया जा रहा है। वहीं फिल्म को लेकर सियासत भी जारी है। अब इसी बीच फारूक अब्दुल्ला ने भी पठान फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, नेका प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, ‘मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध हो रहा है। देख रहा हूं कि रंगों को लेकर भी विरोध शुरू हो रहा है’। उन्होंने आगे कहा कि, ‘आखिर रंग किसी विशेष संप्रदाय का थोड़ी ना होता है। रंग तो सभी का होता है, लेकिन  रंगों में भी मेरा तुम्हारा किया जा रहा है’। आपको बता दें कि पठान को लेकर जारी विरोध के बीच यह फारूक अब्दुल्ला का यह पहला रिएक्शन है, जिस पर सियासत तेज हो चुकी है। अब ऐसी स्थिति में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है।  फिल्म का आगामी दिनों में सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन रहता है। इस पर सभी की  निगाहें टिकी रहेंगी।