newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra Budget 2023: शिंदे सरकार का पहला बजट, किसानों की बल्ले-बल्ले तो महिलाओं को बड़ी सौगात, जानें बजट की मुख्य बातें

Maharashtra Budget 2023: किसानों के अलावा बजट में वरिष्ठ नागरिकों का भी विशेष ख्याल रखा गया है। बता दें कि डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट भाषण में ऐलान किया है कि वरिष्ठ नागरिकों को हर नगरपालिका क्षेत्र में वीरंगुला केंद्र की स्थापित किया जाएगा।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार की विदाई के बाद नवगठित शिंदे सरकार का पहला बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को पेश कर रहे हैं। बजट की पूर्व संध्या पर पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के चहुंमुखी विकास की रुपरेखा प्रस्तुत की थी और इस रूपरेखा को जीवंत करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता भी जाहिर की थी। बहरहाल, अब उनकी यह प्रतिबद्धता निकट भविष्य में कितनी प्रभावशाली साबित होती है। यह तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में निहित है, लेकिन इससे पूर्व आइए जान लेते हैं कि उनके द्वारा पेश किए गए बजट की मुख्य बातें, जिसे लेकर अभी महाराष्ट्र की आम जनता के बीच जमकर चर्चा हो रही है।

किसानों को बड़ी सौगात

ध्यान दें कि यह शिंदे सरकार का पहला बजट है, जिसमें प्रदेश को विकसित करने की दिशा में पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। बजट में किसान, उद्योगपतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को विशेष महत्ता दी गई है। अर्थव्यवस्था को विकसित करने की दिशा में अहम किरदारों को विशेष आर्थिक डोज दिया गया है। तो आइए सबसे पहले बात किसानों की कर लेते हैं। आपको बता दें कि किसानों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। इसके अलावा 3 साल में 25 लाख हेक्टेयर को जैविक खेती के दायरे में लाने की बात कही गई है। बजट में किसानों के विकास के लिए 1000 जैव इनपुट स्रोत केंद्र स्थापित करने की बात कही गई है।

डॉ. पंजाबराव देशमुख जैविक खेती मिशन का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा 3 साल में एक करोड़ रुपए का फंड देने का भी प्रावधान किया गया है। उधर, किसानों के लिए शिंदे सरकार ने जल युक्त शिवर योजना-II शुरू करने का फैसला किया गया है। बता दें कि पूर्व की सरकार में इस योजना को निष्प्रभावी कर दिया गया था। देवेंद्र फडणवीस ने 1 रुपये में फसल बीमा, ड्रोन से ई-पंचनामा, किसानों के अकाउंट में ₹12000 सालाना का बजट में ऐलान किया है। उधर, किसानों को नमो शेतकारी महा सम्मान योजना के तहत वार्षिक रूप से 6 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए विशेष ऐलान

इसके अलावा महिलाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट में महिलाओं को प्राथमिकता की शीर्ष पर रखा गया है। बता दें कि महाराष्ट्र बजट 2023 में ST यात्रा में महिलाओं के लिए टिकट की कीमत में कुल 50 फीसदी की छूट का ऐलान किया गया है। इसके अलावा बजट में महिलाओं के लिए बसों में 50% की छूट, स्टांप शुल्क में दी जाएगी 1% की छूट दी गई है।

वरिष्ठ नागरिकों को विशेष प्राथमिकता

वहीं, किसानों के अलावा बजट में वरिष्ठ नागरिकों का भी विशेष ख्याल रखा गया है। बता दें कि डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट भाषण में ऐलान किया है कि वरिष्ठ नागरिकों को हर नगरपालिका क्षेत्र में वीरंगुला केंद्र की स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय व्योश्री योजना का विस्तार किया जाएगा। उधर, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय व्योश्री योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनकी मुक्त उपचार का प्रावधान इस योजना के तहत किया जाएगा।

श्रमिकों और दिव्यांगों के लिए विशेष ऐलान

शिंदे सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों और दिव्यागों का भी बजट में विशेष ख्याल रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि असंगठित श्रमिक कल्याण बोर्ड, 3 करोड़ असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजना लागू की जाएगी। उधर, ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक-मालिक कल्याण निगम की स्थापना की जाएगी।